महासमुन्द
शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक ताममान महासमुंद का रहा
08-May-2022 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 मई। मौसम विभाग के अनुसार कल शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक ताममान महासमुंद में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके पहले शुक्रवार को भी प्रदेश में सर्वाधिक तापमान महासमुंद में ही दर्ज किया गया था। हालांकि कल बरगढ़ में शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की स्थिति निर्मित् हुई। इसका असर महासमुंद में भी दिखा और शहर के गांधी चौक, प्राइवेट बस स्टैंड, गोरु मार्केट,राम मंदिर,पंचायत कॉलेज रोड, रेलवे स्टेशन रोड, गंगाधर नगर,जार्ज हाई स्कूल रास्ता सहित विभिन्न स्थानों में पेड़, खंभे, बैनर पोस्टर गिर गए।
दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र लो प्रेशर एरिया बन गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे