महासमुन्द

खड़ी कार को पिकअप ने टक्कर मारी
08-May-2022 4:01 PM
खड़ी कार को पिकअप ने टक्कर मारी

महासमुंद, 8 मई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई मोड़ के पास खड़ी कार को पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम खेमड़ा निवासी सालिक राम 6 मई को अपने पिता हेमराज पटेल के साथ निजी कार्य के कार क्रमांक सीजी 04 एनएल 7700 से महासमुंद से वापस अपने गांव आ रहे थे। साल्हेतराई मोड़ के पास कार खड़ी कर लघुशंका गए थे। उसी समय पीछे से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी सीजी 07 सीडी 5834 के चालक फुलेश कुमार निषाद ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी।
 


अन्य पोस्ट