महासमुन्द

स्वीकृति के दो साल बाद भी मान्यता नहीं-चोपड़ा
08-May-2022 3:15 PM
स्वीकृति के दो साल बाद भी मान्यता नहीं-चोपड़ा

महासमुंद, 8 मई । विधायक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने कहा है कि महासमुंद में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान किये दो साल हो चुका है। केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से की 60 प्रतिशत राशि भी आंबटित कर दी है लेकिन कांग्रेस के विधायक, नेताओं ने जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिला नहीं सके हैं। जबकि महासमुंद क्षेत्र के विधायक स्वास्थ्य विभाग के संसदिय सचिव है और यहां कि व्यवस्था को दुरूस्त नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में चार पांच बार जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मेंडिकल काउसिंल की टीम पहुंची थी। उसके बावजूद भी कमियां पूरी नहीं हो पायी और मेडिकल कॉलेज को मान्यता नहीं मिल पायी। जबकि हर बार नेशनल मेडिकल कांउसिल की टीम इंफास्ट्रकचर ठीक करने का निर्देश देती है। यहां उधारी के लेक्चरर और प्रोफेसर रायपुर, राजनांदगांव से लाये जाते हैं। ये रायपुर से आना जाना करते हैं और जब मान्यता मिल जायेगी ये सभी गायब हो जायेंगे। उसी प्रकार से अनेक कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज में अटेच कर दिया गया है ताकि मेडिकल टीम को मिसगाईड कर बताया जा सके कि हमने कर्मचारियों की कमी पूरी कर दी है। नई भर्तियों में अडंगा लगाई जा रही है। 75 संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त करा दी गई। यह अक्षम्य अपराध है।


अन्य पोस्ट