महासमुन्द

ढोढ़ व बोडऱाबांधा के गौठानों का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
07-May-2022 4:02 PM
ढोढ़ व बोडऱाबांधा के गौठानों का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वन विभाग व आकांक्षी जिला महासमुंद की प्रभारी सचिव आर संगीता शुक्रवार को महासमुंद जिले के दौरे पर पहुंची। इस दौरान वे बागबाहरा ब्लॉक के आवर्ती चराई क्षेत्र विकास कार्य ग्राम ढोढ़ व बोडऱाबांधा के गोठानों और वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का आकस्मिक भ्रमण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों विशेषकर नवाचारों की जमकर तारीफ  की।

इस अवसर पर डीएफओ पंकज राजपूत, एसडीएम स्निग्धा तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ पूजा बंसल के साथ अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का भी अवलोकन किया। उन्होंने समूह की दीदीयों और स्वयं. सेवी संगठनों के साथ जिले में महिलाओं को सशक्त और उद्यमी बनाने के संबंध में चर्चा की। ढोढ़ व बोडऱाबांधा के गोठान में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर मुर्गीपालन, मशरूम उत्पादन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इसकी मांग बाजार में अधिक होता है। उन्होंने महिलाओं के आग्रह करने पर अतिरिक्त शेड स्वीकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
 


अन्य पोस्ट