महासमुन्द

फैक्ट्री में छापा, 250 लीटर महुआ शराब के साथ तीन हिरासत में
07-May-2022 3:58 PM
फैक्ट्री में छापा, 250 लीटर महुआ शराब के साथ तीन हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई।
बसना शहर के भीतर ही अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से तैयार किया गया महुआ शराब के साथ इसे बनाने की सामाग्री जब्त की गई है। यहां से पुलिस को कुल 250 लीटर अवैध महुआ शराब मिला है। जिसकी कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस को जानकारी मिली कि बसना में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर बेची जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक शुक्ला ने साइबर सेल और बसना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद संयुक्त टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर बसना शहर के वार्ड क्रमांक.12 गुरुनानक धर्मशाला के पीछे दबिश दी। यहां 3 संदिग्ध व्यक्ति मिले। पुलिस ने जब उनके घर में दबिश दी तो यहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब तैयार करने की फैक्ट्री मिली। साथ ही यहां 250 लीटर अवैध रूप से महुआ शराब मिली।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना बसना प्रभारी लेख राम ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत आदि शामिल हैं। पुलिस की टीम ने मौके से प्रकाश ओगरे उम्र 26 वर्ष निवासी गुरूनानक धर्मशाला के पीछे थाना बसना, संजय चतुर्वेदी उम्र 32 वर्ष, तेजराम रत्नाकर उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 लीटर वाली नीले रंग के ड्रम में 160 लीटर देशी महुआ शराब, 100 लीटर वाली नीले रंग के ड्रम में 50 लीटर महुआ शराब तथा दो नग 20 लीटर के जरीकेन में 20.20 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है। सभी के खिलाफ थाना बसना में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट