महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नयापारा महासमुंद में कक्षा पहली से आठवीं तक की 106 सीटों पर प्रवेश के लिए कल गुरूवार को लॉटरी निकाली गई। इसके लिए कुल 1571 आवेदन आए थे। इनमें से 913 ही पात्र मिले। शासन द्वारा निर्धारित आयु से अधिक या कम आयु वालों और हिंदी माध्यम से पढऩे वाले बच्चों का आवेदन अपात्र की श्रेणी में रखा गया था।
यह लॉटरी शिक्षण सत्र 2022.23 के लिए था। इस दौरान शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष खिलावन बघेल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय बघेल, हफीज कुरैशी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्राकर, प्राचार्य हेमंत आचार्य, डीईओ एस चन्द्रसेन के मार्गदर्शन में गठित टीम के सहायक संचालक व स्वामी आत्मानंद स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी हिमांशु भारतीय, प्रभारी अधिकारी बीईओ एमपी साहू, समन्वयक व प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल अमी रूफस, सदस्य पार्षद मीना वर्मा, सदस्य दो पालक दिव्या शर्मा व शेख अजीम, सदस्य दो शिक्षक प्रमोद कुमार कन्नौजे व गोसाई राम टांडेकर उपस्थित रहे।
गुरूवार को लॉटरी प्रक्रिया में शासन के आदेशानुसार प्रत्येक कक्षाओं में 2 शीट महतारी दुलार योजना के छात्रों के लिए रखा गया है। इस प्रकार कक्षा पहली में 48 सीट, कक्षा दूसरी में 8सीट, कक्षा तीसरी में 8 सीट, कक्षा चौथी में 8 सीट, कक्षा 5 वीं में 8 सीट, कक्षा छठवीं में 8 सीट, कक्षा सातवीं में 8 सीट औऱ कक्षा आठवीं में 8 शीट के लिए लॉटरी निकाली गई। इस दौरान पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई और इससे पहले लॉटरी के संबंध में पूरी जानकारी भी दी गई थी।
पहली में प्रवेश के लिए 659 आवेदन आए थे। जिसमें से 306 आवेदन पात्र व 328 अपात्र, दूसरी में 130 आवेदन में से 108 पात्र, तीसरी में प्राप्त आवेदन 128 में से 91, चौथी में प्राप्त 139 आवेदन में से पात्र 110, पांचवीं में 134 आवेदनों में से 110 पात्र रहे। 6 वीं में मिले 156 आवेदन में पात्र 116 व सातवीं में प्राप्त 128 आवेदन में से 102 पात्र रहे। इसी प्रकार कक्षा आठवीं में प्राप्त आवेदन 97, पात्र 80 और अपात्र आवेदन 17 रहे। शासन द्वारा निर्धारित आयु से अधिक या कम आयु वालों और हिंदी माध्यम से पढऩे वाले बच्चों का आवेदन अपात्र की श्रेणी में रखा गया था। चयनित छात्रों की सूची के साथ प्रत्येक कक्षा के लिए 5 छात्रों का वेटिंग लिस्ट निकाला गया है। चयनित छात्रों को 10 मई तक समस्त दस्तावेज कार्यालय में जमा कर प्रवेश लेना होगा।
इस दौरान उपस्थित पालकों व बच्चों से बारी बारी से चिट निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन डा. शशबीर कौर संधू ने और आभार प्रदर्शन संस्था के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए आगामी दिनों में नए भवन में शिफ्ट होने और बेहतर संसाधनों के बारे में बताया।