महासमुन्द
पलायन रोकने सरकार के पास कोई योजना नहीं-भूपेन्द्र
06-May-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार का छत्तीसगढ़ के व्यंजनों को बढ़ावा देने का कदम स्वागत योग्य है, किंतु सरकार ने बोरे बासी को हर दिन खाकर अपना पेट भरने वाले मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।
प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है, वे लगातार पलायन कर रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री प्रदेश के 90 विधानसभाओं का दौरा शुरू कर चुके हैं। यह अच्छा मौका है कि पलायन कर रहेे मजदूर भाइयों की भी सुध ले ले। ताकि मजदूरों के लिए कोई कार्ययोजना बना कर मजदूरों को रोजगार के साधन मुहैय्या कराई जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे