महासमुन्द

बाड़ी-कुआं में लगे सबमर्सिबल पम्पों को चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार
05-May-2022 5:10 PM
बाड़ी-कुआं में लगे सबमर्सिबल पम्पों को चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 5 मई।
  बाड़ी कुंआ में लगे सबर्सिबल पम्पों को चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेखलाल पटेल पिता हिरऊ राम पटेल  38 साल साकिन मामाभांचा थाना खल्लारी जिला महासमुंद थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मामाभांचा बजरंग बली पारा में इनकी बाड़ी है। जहां सब्जी भाजी लगी है। बाड़ी के कुंए में 5 एचपी का सबमर्सिबल पम्प सिंचाई हेतु लगा रखा था। मई को बाड़ी में लगे सब्जी भाजी में पानी डालकर सबमर्सिबल पम्प को बंद कर घर वापस आया था। अगले दिन सुबह 6 बजे बाड़ी देखने के लिए गया तो कुंआ में लगा सबमर्सिबल पम्प कीमती 5,685 रुपए नहीं था। केबल वायर इधर-उधर बिखरा हुआ था। सबमर्सिबल पम्प को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।

इस रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। खेतों एवं बाड़ी से सबमर्सिबल पम्प चोरी की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने संज्ञान में लेते हुये आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था। जिसपर थाना खल्लारी एवं सायबर सेल की टीम लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की पता तलाश कर रही थी कि 3मई को मुखबीर से सूचना मिली की मांमा-भांचा में मुकेश यादव, हुमेंद यादव नाम के व्यक्ति चोरी की पम्प बिक्री करने हेतु बातचीत कर रहे हैं। 

उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम एवं थाना खल्लारी की टीम मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम मांमा-भांचा पहुंचकर उक्त संदेहियों की तलाश की। आरोपी  गांव में ही मिल गये। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हुमेन्द्र यादव उम्र 21वर्ष व मुकेश यादव उम्र 29 वर्ष दोनों साकिन ग्राम मांमा-भांचा थाना खल्लारी जिला महसमुंद निवासी होना बताया। दोनों ने बताया कि प्रार्थी भेखलाल पटेल की बाड़ी में लगे पम्प चोरी की योजना बनाकर रात्रि करीब 10 बजे सबमर्सिबल पम्प चोरी की और उसी बाड़ी से लगे चेतन साहू एवं चंद्रशेखर भोई साकिन मांमा-भांचा की बाड़ी कुंआ में लगे पम्प को भी चोरी कर लिया।
 


अन्य पोस्ट