महासमुन्द

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में प्रवेश लॉटरी 5 को
04-May-2022 8:59 PM
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल  में प्रवेश लॉटरी 5 को

महासमुंद, 4 मई। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश के लिए लॉटरी 5 मई को प्रात: 08 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में निकाली जायेगी। प्राचार्य अमी रूफस ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पूर्ण की जायेगी। पात्र आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जावेगा। लॉटरी प्रक्रिया में आवेदन करने वाले आवेदक एवं उनके पालक कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए उपस्थित हो सकते हैं। 
 


अन्य पोस्ट