महासमुन्द
बीज निगम अध्यक्ष ने ईदगाह पहुंचकर दिया मुबारकबाद
04-May-2022 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 मई। कल सुबह ईदगाह में ईद की नमाज़ के बाद केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर भी मुस्लिम भाइयों के बीच ईद की खुशियां बांटने पहुंचे। सबसे गले मिले और कामना की कि ईद.उल.फितर का यह त्योहार अमन, चैन के साथ सबके लिए सुख, समृद्धि की सौगात लाए। निगम अध्यक्ष के साथ उनके प्रतिनिधि नारायण नामदेव भी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे