महासमुन्द
सेन समाज के भवन के भूमिपूजन में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। ग्राम बेमचा में सांसद निधि से निर्मित होने वाले सेन समाज के भवन के भूमिपूजन का कार्यक्रम सांसद चुन्नीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विमल चोपड़ा (पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक), मोना सेन (पूर्व अध्यक्ष केशकर्तन बोर्ड), सरपंच हरिशचंद ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य सावित्री चन्द्राकर उपस्थित थे।
सासंद चुन्नीलाल साहू पूजन स्थल पर मंत्रोंच्चार के साथ पांच बार कुदाली चलाकर भूमि पूजन किया। मंच पर अतिथियों के स्वागत के पश्चात अपने संबोधन में सांसद चुन्नीलाल साहू ने सेन समाज को प्रगतिशील एवं उन्नत समाज बताते हुए अपने बलबूते पर प्रदेश ही नहीं देश भर में अपना स्थान बनाने वाला समाज बताया। उन्होंने कहा कि जब भी सेन समाज को मेरी आवश्यकता होगी मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि भवन का उपयोग समाज की उन्नति एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के लिए होना चाहिए।
विशेष अतिथि डॉ विमल चोपड़ा ने सेन समाज के लोगों से आह्वान किया कि अपने समाज की संख्या एवं एकता को सहेज कर रखें। वर्तमान में धर्मपरिवर्तन का कुचक्र फैलाकर लोग विभिन्न समाजों के बीच खाई पैदा करना चाह रहे हंै। ऐसे लोगों का डटकर विरोध करें। ये लोग धर्मांतरण का जाल फैलाकर जहां समाज को विभक्त कर रहे हैं वहीं देश के देवी- देवताओं के अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ रहेहैं। प्रार्थना सभा व चंगई सभा के नाम पर अंधविश्वास के आधार पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरित कर गांवो को दो भागों में बांटकर अशांति फैला रहे हंै। मोना सेन के साथ मंच पर समाज के अध्यक्ष माखन सेन, कार्तिकराम सेन, रामेश्वर ठाकुर, रामकुमार सेन तथा वरिष्ठ उपस्थित थे।