महासमुन्द

पालिका अध्यक्ष ने ईदगाह में मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की
04-May-2022 7:42 PM
पालिका अध्यक्ष ने ईदगाह में मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की

महासमुंद, 4 मई। ईद के मुबारक मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने ईदगाह में मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। मालूम हो कि महासमुंद के लोग कौमी एकता की बेजोड़ मिशाल पेश किया करते हैं। एक दूसरे समुदाय की खुशी में अन्य पंथ.संप्रदाय के लोग भी शामिल होकर, खुशियों को और दुगना कर देते हैं। कल सुबह ईदगाह में ईद की नमाज़ के बाद मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद पेश करने का रिवाज शहर के अन्य धर्मावलंबी नागरिक और जनप्रतिनिधि भी बखूबी निभाते आ रहे हैं। 
 


अन्य पोस्ट