महासमुन्द
मंत्री डहरिया का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत
04-May-2022 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सरायपाली, 4 मई। यादव समाज, आघरीया समाज प्रमुखों सहित विभिन्न सामाजिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटेश्वरी मंदिर के पास नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में ग्राम पाटसेंद्री में मंदिर निर्माण कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का स्वागत किया। मंदिर कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस नेता अमृत पटेल के निवास में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के नेताओं ने श्री डेहरिया का स्वागत किया। उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस महामंत्री रणजीत कोसरिया, रतन बंजारे, सुभाष प्रधान, दीपक शर्मा, गोपाल अग्रवाल, जयंत चौधरी, सीता अमृत पटेल सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे