महासमुन्द

गाज से किशोर की मौत
03-May-2022 12:17 PM
गाज से किशोर की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मई।
जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के जमहर में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। ग्रामीण मनराखन ठाकुर ने बताया कि हराचन्द निर्मलकर सोमवार शाम गांव के तालाब में हाथ-पैर धोने गया था, तभी आकाशीय बिजली उस पर आ गिरी। बेहोशी की हालत में देखकर ग्रामीणों ने पिथौरा लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


अन्य पोस्ट