महासमुन्द

दोनों दंतैल टापू से निकलकर गांव की ओर
02-May-2022 3:35 PM
दोनों दंतैल टापू से निकलकर गांव की ओर

महासमुंद, 2 मई। महानदी में पिछले कई दिनों से डेरा डालने वाले दो दंतैल एक बार फिर से टापू से निकलकर गांव की ओर आगे बढ़ गए हैं। दोनों दंतैल कल रविवार की शाम को बडग़ांव की ओर आगे बढ़े। दोनों दंतैल के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार की शाम को दो दंतैल महानदी के टापू से निकलकर बडग़ांव में पहुंचे।

यहां दोनों को खेतों में विचरण करते हुए देखा गया। दोनों दंतैल के मूवमेंट को देखते हुए अछोली, अछोला, जोबा, कुकराडीह, नवापारा, अछरीडीह, अमावस, बेलटुकरी, भोरिंग, तुमगांव, बरबसपुर, बिरकोनी सहित आसपास के गांव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन गांव के ग्रामीणों को रात में बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। ज्ञात हो कि दोनों दंतैल दो दिन पहले भी बडग़ांव क्षेत्र की ओर वापस लौटे थे, लेकिन दूसरे दिन सुबह होते ही ये वापस महानदी में चले गए थे।


अन्य पोस्ट