महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मई। जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी द्वारा बैठक के प्रारंभ में विगत दो वर्षों में जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी दी गई। पश्चात रोहित कुमार वर्मा डी पी एम द्वारा बैठक की एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर्स एवम जन औषधि केंद्र की जानकारी देने के साथ साथ मेडिकल स्टोर्स मॉनिटरिंग के लिए सदस्यों की टीम गठित कर निरीक्षण करने, रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक के संचालन, रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा का पृथक से कार्यालय तथा लिपिक कर्मचारी की अविलंब व्यवस्था करने की मंजूरी दी गई। सात ही जिले के सभी निजी एवम शासकीय महाविद्यालय, कृषि एवम तकनीकी महाविद्यालय, सभी प्रशिक्षण केंद्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को शुरू करने हेतु निर्देश जारी करने कहा गया।
बैठक में जिले में रेडक्रॉस की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए वृहद कार्य योजना बनाने, विभिन्न स्थानों में रेडक्रॉस सोसायटी का बोर्ड लगाने की स्वीकृति दी गई। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया। रेडक्रॉस वेलेंटियर्स को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक प्रदाय हेतु शासन एवम राज्य शाखा को प्रस्ताव भेजने सहमति बनी। विगत वर्ष की आय व्यय का अनुमोदन किया गया।
बैठक में कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, अनिता रावटे, सभापति दाऊ लाल चंद्राकर, उप सभापति धर्मचंद श्रीश्री माल, अशोक चौरडिया, विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, अरसी अनवर, गिरजा शंकर चंद्राकर, डा रश्मि चंद्राकार, सती साहू, लता कैलाश चंद्राकर, डा एस आर बंजारे, मुख्य चिकिसा एवम स्वास्थ अधिकारी डा मांडपे, सिविल सर्जन, तेजलाल देवांगन, डा.यशवंत चंद्राकर, रोहित कुमार वर्मा, डीपी एम अशोक गिरि गोस्वामी, जिला संगठक जी पी चंद्राकर, उप संचालक समाज सेवा, महिला एवम बाल विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।