महासमुन्द

शराब परिवहन करते एक हिरासत में
01-May-2022 4:33 PM
शराब परिवहन करते एक हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मई।
भंवरपुर पुलिस ने चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया है।
युवक बाइक में अवैध महुआ शराब का परिवहन अवैध रूप से बेचने के लिए कर रहा था। सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। भंवरपुर चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि परसों शुक्रवार को सूचना मिली कि अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस की टीम ने ग्राम चनाट-दलदली के मध्य रोड पुल के पास नोहर सिदार उम्र 24 वर्ष ग्राम दलदली निवासी अवैध कब्जे से 40 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जब्त किया। साथ ही उसकी बाइक सीजी 06 जीएच 9276 को भी जब्त किया है। युवक के खिलाफ  धारा 34,2आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

एक अन्य मामले में बागबाहरा पुलिस ने एक युवक को 64 नग जेब्रा पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को ही बोडरीदादर एवं सेनभांठा के बीच महुआ झाड़ के पास मेन रोड में शांति लाल डहरिया (27) निवासी सेनभांठा थाना बागबाहरा को पकड़ा गया। उसके पास से एक बोरी के अंदर रखे 64 पाउच जेब्रा छाप ओडिश निर्मित कच्ची महुआ शराब को जब्त किया गया है। वह अपनी बाइक सीजी 06 जीबी 4330 में शराब का परिवहन कर रहा था। उसके खिलाफ धारा 34, 2 आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट