महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मई। ग्राम खैरा और परसकोल मार्ग में सितली नाला पर दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा।
जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। जिस पर क्षेत्र के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके खैरा.परसकोल मार्ग में सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की स्वीकृति मिली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बेहतर आवागमन सुविधा के लिए क्षेत्र में सडक़ों एवं पुलों का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी तरह मुख्यमंत्री सुगम सडक़ योजना के तहत पहुंचविहीन सरकारी कार्यालयों तक मार्ग निर्माण कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सडक़ व पुल निर्माण से क्षेत्र में सडक़ नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। साथ ही जन सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। खैरा.परसकोल मार्ग पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर गोविंद साहू, किशन देवांगन, सचिन गायकवाड़, गौरव चंद्राकर, राजू यादव, नीरज चंद्राकर,लीलू साहू, बलदेव साहू, संतोष साहू, शत्रुघन साहू, गिरीश साहू, दीपक चंद्राकर, कुलेंद्र चंद्राकर, गेमन साहू आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।