महासमुन्द

एलुमनी संजय ने वल्लभाचार्य के धरोहर झरोखा को दान किए पारंपरिक आभूषण
30-Apr-2022 4:31 PM
एलुमनी संजय ने वल्लभाचार्य के धरोहर झरोखा को दान किए पारंपरिक आभूषण

पुरातत्व विभाग ने मूर्तियों की प्रतिकृति स्थापित की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ ज्योति पांडे एवं विधायक विनोद चंद्राकर के निर्देशन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पुरातत्व को प्रदर्शित करने हेतु संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक विवेक आचार्य द्वारा धरोहर झरोखा का निर्माण किया जा रहा है। इस धरोहर झरोखा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पुरातत्व को प्रदर्शित करने हेतु मूर्तियां एवं पर्यटन मंडल से प्राप्त पोस्टर प्रदर्शित किए जा रहे है। कल 29 अप्रैल को एलुमनी संजय एक्का ने इसी धरोहर झरोखा हेतु छत्तीसगढ़ के परंपरागत आभूषण ताबीज, ढोलकी, मोहर, सुता, पहुंची, पैरी, करधन, बिछिया, पहुंची आदि भेंट की।

प्रभारी प्राचार्य डॉ ई पी चेलक एवं डॉ रीता पांडे, एलुमनी संयोजक विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ दुर्गावती भारती, सचिव एलुमनी समिति कोषाध्यक्ष अजय राजा, कार्यालय प्रमुख राजेश शर्मा, मृणाली चंद्राकर अतिथि व्याख्याता इतिहास की उपस्थिति में यह भेंट प्रदान किया गया। डा. रीता पांडे विभागाध्यक्ष इतिहास ने बताया कि जिले का यह प्रथम महाविद्यालय है जहां धरोहर झरोखा, संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पुरातत्व को जानने का अवसर प्राप्त होगा।

कल ही संजय झरबड़े आर्टिस्ट, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा विवेकानंद सभागार स्थित धरोहर झरोखा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्खनन से प्राप्त मूर्तियों की प्रतिकृति स्थापित की। धरोहर झरोखा की स्थापना हेतु महाविद्यालय परिवार की डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. मालती तिवारी, डॉ. वैशाली गौतम हिरवे, एम एस वर्मा एवं समस्त स्टाफ इतिहास विभाग के विद्यार्थी दुर्गा साहू करिश्मा डोंगरे ीनसेप वनत जींसमेी साहू एवं एलुमनी परिवार ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
 


अन्य पोस्ट