महासमुन्द

आईपीएल सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार
30-Apr-2022 4:30 PM
आईपीएल सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार

महासमुंद, 30 अप्रैल। पिथौरा थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे ने टैफे ट्रैक्टर शोरुम के सामने  लाखागढ़ में रणवीर सिंह अजमानी को कार में आईपीएल क्रिकेट पंजाब किंग एवं लखनऊ सुपर जांइटस के बीच होने वाले मैच में हार जीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मौके पर थाने की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की और कार के भीतर अवैध सट्टा पट्टी लिखते युवक को रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 1एक नग मोबाइल सैमसंग कंपनी कीमती 5 हजार, एक ब्रेजा कार कीमती  8 लाख,  नगदी रकम  10,300 रुपये, एक कागज में सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन नीले रंग का, कुल जुमला 8,15,300 को मौके पर जब्त किया।
आरोपी रणवीर सिंह (32) बागड़पारा पिथौरा के खिलाफ अपराध धारा 4(क)जुआ एक्ट, अपराध क्रमांक  90  कायम कर विवेचना में लिया गया है।  सम्पूर्ण कार्यवाही में  स. उ .नि.  प्रकाशचंद नागरजी, सायबर से स.उ.नि. ललित चन्द्रा, आरक्षक 193 अनिल नायक, 426 देवनारायण कोसरिया, 358 चमलेश्वर ठाकुर, एवं समस्त स्टाफ थाना पिथौरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य पोस्ट