महासमुन्द

मोबाइल टावर से तीन बैटरी की चोरी
30-Apr-2022 4:01 PM
मोबाइल टावर से तीन बैटरी की चोरी

महासमुंद, 30 अप्रैल। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम सोनदादर में रिलायंस जियो कंपनी के टावर में लगे तीन बैटरी के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने मामले के संबंध में 12 अप्रैल को लिखित आवेदन पेश किया था। आवेदन में प्रार्थी कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह जियो कंपनी में तकनीशियन के  पद पर पदस्थ है। फरवरी 2022 को जब उसने बागबाहरा ब्लॉक में कामकाज ज्वाइन किया तो उसे बताया गया कि 01 जनवरी 2022 की रात को सोनदादर में मोबाइल टार में लगी 3 बैटरी की अज्ञात ने चोरी कर ली। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेने के पश्चात इस संबंध में 12 अप्रैल को कुलदीप ने लिखित शिकायत पेश की। शिकायत की जांच के उपरांत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  चोरी का मामला दर्ज किया है।

इसी तरह एक अन्य मामले में बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरीडबरी में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 150 किलो कॉपर वायर,सबमर्सिबल पंप सहित मोटर पाट्र्स के सामाग्री की चोरी होने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अनवरपुर निवासी थानेश्वर पटेल का ग्राम सुखरीडबरी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। 27 अप्रैल को वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह मकान मालिक ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर जब प्रार्थी अपने दुकान पहुंचा तो दुकान से पुराना कॉपर तार लगभग 70 किलो, नया कॉपर तार लगभग 80 किलो के साथ ही 1 नग सबमर्सिबल पंप मोटर सेट और अन्य मोटर पाट्र्स गायब थे। पुलिस ने चोरी हुई सामाग्री की कीमत 65 हजार रुपए आंकी है।


अन्य पोस्ट