महासमुन्द
महासमुंद, 29 अप्रैल। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 खोपली पड़ाव के पास कार को सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार को चोटें आई है। कार में महिला भी सवार थी। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जाड़ामुड़ा थाना कोमना जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी श्रीनिवास रेड्डी गुरुवार सुबह पौने आठ बजे अपने गांव से कार से सामान खरीदने रायपुर जा रहे थे। कार में उसकी पत्नी लक्ष्मी दुर्गा रेड्डी एवं लडक़ा पीवीवी सत्यनारायण रेड्डी भी सवार थे। कार को उसका लडक़ा चला रहा था। सुबह एनएच 353 ग्राम खोपली बागबाहरा के पास पहुंचे थे कि बागबाहरा की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार को सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इसी तरह ग्राम भठोरी निवासी डोलामणि पटेल 21 साल और चिमरकोल निवासी बृजलाल पटेल 22 साल बाइक क्रमांक सीजी 06 जीबी 8424 से सरायपाली गए थे, जो बुधवार देर शाम ग्राम भठोरी लौट रहे थे। भूकेल हाईस्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चालक और सवार दोनों घायल हुए हैं।