महासमुन्द

सट्टा खिलाते दो पकड़ाए
29-Apr-2022 3:58 PM
सट्टा खिलाते दो पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 29 अप्रैल। 
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सट्टा खिलाते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सरायपाली में पदस्थ निरीक्षक आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली कि झिलमिला चौक में दासरथी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति अपने किराना दुकान में अवैध रूप से अंको से सट्टा पट्टी नामक जुवा खेला रहा है।
पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी किए जहां एक व्यक्ति अपने किराना दुकान में अंको से सट्टा खिलाते मिला जिसे पकड़ कर पूछताछ किए जिसने अपना नाम दासरथी त्रिपाठी बैतारी थाना सरायपाली जिला महासमुंद का होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ नगदी रकम 1000, एक नग डॉट  पेन. मौके पर जप्त किया। वहीं मुखबिर की सूचना झिलमिला चौक सरायपाली के पास श्यामलाल भोई नाम का व्यक्ति आम रोड पर लोगों को रुपए पैसे का लालच देकर विभिन्न अंको के सामने रुपए पैसे का दाव लगाकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रहा है। सूचना पर पुलिस झिलमिला चौक गए जहा मुखबिर द्वारा बताएं व्यक्ति को अवैध रुप से सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़े जाने पर उस व्यक्ती को उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम श्याम लाल भोई वार्ड नं.8 झिलमिला  थाना सरायपाली का होना बताया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 1000, एक नग सट्टा पट्टी, एक नग पेन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम का मामला विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट