महासमुन्द

सौ घंटे काम कर पार्टी को करेंगे मजबूत
29-Apr-2022 3:57 PM
सौ घंटे काम कर पार्टी को करेंगे मजबूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल।
कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशातब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी कार्य विस्तार योजना के तहत महासमुंद विधानसभा के सभी 4 मण्डल का जिला कार्यालय में 1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यविस्तार योजना के तहत विधानसभा के सभी मण्डलों के शक्ति केन्द्रों में युवा मोर्चा, आईटी सेल, सोशल मीडिया, साइबर के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर 10 दिवस की समयदानी के तौर में कुल 100 घंटे कार्य कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रमुख सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, कार्यविस्तार प्रशिक्षण प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यविस्तार योजना के प्रभारी इद्रजीत सिंघ गोल्डी, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर के अलावा जिले भर के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट