महासमुन्द

हमें महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरुक होना चाहिए-मेघा
29-Apr-2022 2:48 PM
हमें महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरुक होना चाहिए-मेघा

डाइट महासमुंद में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एवं अभियव्यक्ति एवं संबंधी मार्गदर्शन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एवं अभियव्यक्ति एवं संबंधी मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने छात्राध्यापकों को संबोधित सेक हा कि हमें बढ़ते अपराधों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। हमें महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरुक होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति एप के माध्यम से हम अपराधों को नियंत्रित कर सकते हैं। छात्राध्यापकों को इस अवसर उक्त एप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस अवसर पर टीआई दीपा केंवट ने भी बच्चों को संबोधित किया। डाइट की ओर से अरुण प्रधान ने कहा कि साईबर अपराध एवं महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध चिन्ता का विषय है इसे हम सबको जागरुक होकर रोका जाना चाहिये।

इस दौरान छात्राध्यापक मोनिका यादव,चांदनी भारती, रत्न मंजरी कागजी, मोनिका पटेल, उदय साव, रोहेश यादव, हिमांशु साहू को लीडरशीप की जिम्मेदारी देते हुये सम्मानित किया गया एवं प्रभारी प्राचार्य अरुण प्रधान, व्याख्याता टेकराम सेन, दुर्गा सिन्हा को हमर पुलिस हमर संग में उल्लेखनीय योगदान के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में सहायक प्राध्यापक के सिंग,व्याख्याता राजेश चंद्राकर, कमलेश पाण्डेय, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, दुर्गा सिन्हा, जीवन डहरिया, ईश्वर चंद्रकार सहित कायालयीन स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कायक्रम का संचालन टेकराम सेन एवं आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने किया ।


अन्य पोस्ट