महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 27 अप्रैल को स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकार पर तत्काल एफ.आई.आर दर्ज कार्यवाही करने की मांग करते हुए कोतवाली थाना में पहुंचकर थाना प्रभारी शेरसिंह बंाधे को ज्ञापन सौंपा।
इनका आरोप है कि महासमुंद विधानसभा के ग्राम रायतुम, तुमगांव, कनेकेरा, झालखम्हरिया आदि की पानी टंकियों में स्थानीय विधायक विनोद चन्द्राकर तथा उनके साथियों ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजे के साथ अपने प्रचार का स्लोगन लिखा है।
इनका यह भी कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकार छत्तीसगढ़ से देश के विभिन्न हिस्सों में जा रहे कोयले एवं बिजली की सप्लाई रोकने की धमकी अखबारों के माध्यम से केन्द्र सरकार को दे रहे हैं जो एक गंभीर मामला है और देशद्रेाह की श्रेणी में आता है।
इन दोनों मामलों में तत्काल एफ.आई.आर दर्ज कर गिरफ्तार की जाए। इस दौरान पार्षद व सभापति देवीचंद राठी, संासद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, भाजपा प्रदेश सदस्य अरविंद प्रहरे, भाजपा अनु. जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, निराश्रित संघ अध्यक्ष जगन्नाथ छुरा, विक्की गुरूदत्ता, सुरेन्द्र महराज, नरेश नायक, डेविड तांडी, राहुल कुमार, अशोक बेहरा, प्रदीप, गुडडा सिन्हा आदि उपस्थित थे।