महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। जिला हैंडबाल संघ के कोच सैय्यद इमरान अली समेत 10 पुरुष हैंडबाल खिलाडिय़ों का चयन पोखरा नेपाल में होने वाले इंडो-नेपाल अंतराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष की सीनियर टीम में किया गया है। महासमुंद जिला ओलंपिक संघ के प्रवक्ता रूपेश महिलांग ने बताया कि पिछले वर्षों के राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर कोच इमरान अली सहित महासमुंद के 10 पुरुष खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें प्रमेश खरे, आशीष कुशवाहा, मनीष चंद्राकर, टिकेश्वर साहू, कौनेन अहमद, सागर यादव, प्रशांत विवेकदास, आदित्य चंद्राकर, मोनू सिंह और उदय मंडल शामिल हैं।
ये खिलाड़ी 10 दिवसीय कोचिंग कैंप के पश्चात पोखरा नेपाल में 27 से 30 अप्रैल तक होने वाली स्पर्धा में भारतीय हैंडबाल टीम के कोच इमरान अली के नेतृत्व में भाग लेंगे। चयनित खिलाडिय़ों को महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर,ए संरक्षक ओलंपिक संघ भूपेश पोपट, बाबी जिंदल, अक्षत गोयल, दिलीप चंद्राकर, हनी चंद्राकर, आवेज खान, नारायण गुरुदत्ता, जसबीर सिंह, अनिल मिश्रा सहायक क्रीडा अधिकारी छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग, एस चंद्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी, मंजीत चंद्रसेन, महासमुंद खेल युवक कल्याण अधिकारी मनोज धतलहरे, महासमुंद स्कूल विभाग खेल अधिकारी अंजलि बरमार, कमलेश चंद्राकरआदि ने सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।