महासमुन्द

महुआ शराब समेत एक गिरफ्तार
26-Apr-2022 4:44 PM
महुआ शराब समेत एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 26 अप्रैल।
पुलिस ने महुआ शराब जब्त कर आरोपी को  गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रघुनाथ यादव (55) कुदारीदादर थाना बसना जिला महासमुंद अवैध रूप से बिक्री करने महुआ शराब रखा है। आरोपी के पास से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली जरीकेन में 10 लीटर व तीन 5-5 लीटर वाली सफेद जरीकेन में 15 लीटर कुल 25 लीटर, कीमती 5000 रु. देशी महुआ शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट