महासमुन्द

व्याख्याता तुलेंद्र सागर को बेस्ट एचीवर्स अवार्ड
26-Apr-2022 4:11 PM
व्याख्याता तुलेंद्र सागर को बेस्ट एचीवर्स अवार्ड

महासमुंद, 26 अप्रैल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में कार्यरत व्याख्याता तुलेंद्र सागर को बेस्ट एचीवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। उन्हें मैजिक बुक आफ  रिकार्ड नई दिल्ली द्वारा एक मैडल, एक सर्टिफिकेट के साथ यूनिक अशोक चिन्ह वाली ट्राफी डाक के माध्यम से भेजा गया है। शासकीय उमावि बेमचा के प्राचार्य डा.साधना कसार के सेवानिवृित्त पर विदाई समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीइओ एस चंद्रसेन के हाथों से तुलेंद्र सागर को देकर सम्मानित किया गया। अशोका ट्राफी को डा.साधना कसार सेवानिवृत्त प्राचार्य द्वारा मेडल पहनाकर एवं संस्था के प्राचार्य एसएल पाटकर द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सागर को सम्मानित किया गया। बेस्ट एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मैजिक बुक आफ रिकाड्र्स संस्था द्वारा विद्यार्थियों को कराए गए अध्यापन से उपलब्धि, शिक्षकों में कौशल विकास, शिक्षा के क्षेत्र में जिला व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक का योगदान के साथ शिक्षक का सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान के मापदंड के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। तुलेन्द्र सागर की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के एस एल पाटकर, वाय एस बलिहार, नवीन चंद्राकर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, विजय तिवारी, गंगा बंजारे, कुंती कंवर, सेवन दास मानिकपुरी, अमृता कौर, जुगनी गुम्बर, संगीता चंद्राकर, पुनमलता साहू, कुंती कंवर,पूर्णिमा डडसेना, पार्वती चन्द्राकर,विनोद वर्मा, रश्मि चंद्राकर,हेमलता साहू, सुमन कोसरे,प्रदीप यादव,योगेश्वरी ने प्रसन्नता जताई है।
 


अन्य पोस्ट