महासमुन्द

कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में किसानों को फसल बीमा पाठशाला 25 से 1 मई तक
24-Apr-2022 6:53 PM
कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में किसानों को फसल बीमा पाठशाला 25 से 1 मई तक

अक्षय तृतीया पर्व 3 को, मनेगा अक्ती तिहार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषकों को फसल बीमा के प्रावधान, महत्व लाभ एवं बीमा संबंधी जानकारी व जागरूक करने के लिए किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अंतर्गत कल 25 अप्रैल से आगामी 1 मई तक फसल बीमा पाठशाला का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में होगा। परसों 26 अप्रैल को जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम किया जाना है, जो कि जिला के नामांकित, क्रियान्वयक बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

इस 7 दिवसीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में फसल बीमा से संबंधित विभाग,  कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, आत्मा योजना के अंतर्गत मैदानी अमले, जिला एवं विकासखण्ड पर कार्यरत क्रियान्वयक बीमा कंपनी के अधिकारी, संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के समिति प्रबंधक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, संबंधित क्षेत्र के एफपीओ के पदाधिकारी तथा च्वाइस सेंटर के पदाधिकारी एवं उनके नामंकित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के लिए फसल बीमा के अतिरिक्त कृषि संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, कृषि यंत्र प्रदर्शनी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र में उपस्थित सभी प्रदर्शन इकाईयों का भी अवलोकन एवं भ्रमण कृषकों को कराया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद द्वारा अक्ति तिहार अक्षय तृतीया पर्व 3 ई को मनाया जा रहा है। इस दिन जिले के सभी कृषि संबंधित विभागों, संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम अंतर्गत कृषि रंगोली, कृषि प्रश्नोत्तरी, निबंध, कृषि खेल प्रतियोगिता एवं अन्य कृषक प्रशिक्षणों का आयोजन भी किया जाना है।


अन्य पोस्ट