महासमुन्द
पशुओं को लू से बचाने एडवाइजरी जारी
23-Apr-2022 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए अब पशुओं को भी लू से बचाने के लिए पशु चिकित्सक सेवाएं के उप संचालक डॉण् डीडी झारिया ने पशुओं के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस समय पशुओं को आहार लेने में अरुचिस तेज बुखार, हॉफना, नाक से स्त्राव बहना, आंखों से आंसू गिरना व आंखों का लाल होना, पतला दस्त होना और शरीर में पानी की अत्यधिक कमी होने से लडख़ड़ाकर गिरना आदि लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं।
जारीएडवाइजरी में कहा गया है कि पशुओं को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कोठे में रखें और कोठे को खुला न रखकर टाट आदि से ढंक कर रखें। यदि पशु असामान्य दिखे तो तुरंत निकट के पशु चिकित्सा संस्थान के अधिकारी.कर्मचारी को सूचित कर तत्काल उपचार कराएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे