महासमुन्द
खनिज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
23-Apr-2022 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 अप्रैल। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला खनिज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्राथमिकता के प्रस्ताव के आधार पर डीएमएफ मद से प्रस्तावित स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, सामग्री क्रय, खेल.कूद, युवाओं के लिए गतिविधियों को बढ़ावा देने, कृषि, सिंचाई, पेयजल, वन, महिला व बाल विकास, विद्युत, पशु चिकित्सा से संबंधित कार्यों के अनुमोदन के लिए प्राथमिकता अनुरूप कार्ययोजना बनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.् आलोक, डीएफओ पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डा.नेहा कपूर, सीएमएचओ डॉ.एसआर बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, खनिज अधिकारी एच भारद्वाज के साथ अन्य मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे