महासमुन्द

छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सौतेला व्यवहार बंद कर विकास की सौगात दे केंद्र सरकार-कृष्णा
23-Apr-2022 3:17 PM
छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सौतेला व्यवहार बंद कर विकास की सौगात दे केंद्र सरकार-कृष्णा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल।
केंद्र में आसीन मोदी सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ के प्रति सौतला व्यवहार निंदनीय है। केंद्र सरकार राज्य के प्रति अन्य राज्यों के भांति विकास में सहयोग दें ताकि राज्य उत्तरोत्तर प्रगति कर सके व संविधान के संघीय ढांचे में केंद्र व राज्य के सबंधों में और मजबूती और मधुरता आए। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने कही है।

श्री चंद्राकर ने कहा है कि अभी हाल में ही सामाजिक समरसता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र के मंत्री श्री सिंधिया, देवू सिंह चौहान, भानु प्रताप सिंह वर्मा, अश्वनी चौबे का राज्य आगमन हुआ था। मंत्री गणों ने भी राज्य में विकास की अनेक संभावनाओं को स्वीकार किया व अनेक विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है। राज्य की जनता कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्य हितों की योजनाओं पर बकाया राशि पर ध्यान आकर्षित करने पर मंत्री गणों का मौन रहना राज्य के प्रति सौतेले व्यवहार को प्रमाणित करता है।

आज भी केंद्र सरकार द्वारा राज्य के हिस्से की सीपीआर पदस्थ राशि 11 हजार करोड़ रुपए, सेंट्रल एक्साइज का 13 हजार करोड़ रुपए, कोयले की रॉयल्टी से मिलने वाली पेनाल्टी राशि 4 हजार करोड़ रुपए, सहित जीएसटी से मिलने वाली करोड़ो रुपयों की राशि राज्य को अप्राप्त है। एक तरफ  केंद्र की सरकार विभिन्न संचार माध्यमों में संपूर्ण राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की बात दोहराती है दूसरी ओर आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ उसके सौतले व्यवहार का शिकार है।


अन्य पोस्ट