महासमुन्द

साहू समाज के पदाधिकारियों के होर्डिंग्स निकाले, पालिका घेरा
23-Apr-2022 3:15 PM
साहू समाज के पदाधिकारियों के होर्डिंग्स निकाले, पालिका घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल।
शहर के बिजली खंभों में लगे साहू समाज के पदाधिकारियों के होर्डिंग्स निकालने के संबंध में समाज के युवा प्रकोष्ठ आनंद साहू के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्यों ने पालिका का घेराव कर मुख्य नगर पालिका के नाम नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जिस प्रकार होर्डिंग निकालने में पालिका ने तत्परता दिखाई है, उसी प्रकार विकास के कार्य करें और राजनेताओं सहित अन्य बधाई संदेश देने वाले होर्डिंग भी निकालें।
 साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल को जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा मां कर्मा जयंती एवं भामाशाह जयंती के अवसर पर हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पधारे समस्त आगंतुक के अभिनंदन के लिए समाजजनों की ओर से जगह जगह होर्डिंग व फ्लेक्स लगाए गए थे, जिसे अगले ही पालिकाकर्मियों ने निकालना शुरू कर दिया, जबकि इससे पूर्व सैकड़ों होर्डिंग महीनों से वहां लगे थे।


अन्य पोस्ट