महासमुन्द

सिंघनपुर में पानी टंकी निर्माण-पाइपलाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन
23-Apr-2022 2:46 PM
सिंघनपुर में पानी टंकी निर्माण-पाइपलाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम सिंघनपुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन किया। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य गब्बर साहू, हेमन्त डडसेना, खिलावन साहू, सीटू सलूजा, सोनू राज, अतुल गुप्ता, लमकेश्वर साहू, मनबोध ध्रुव, डागा राम साहू, रामजी ध्रुव, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, डागा साहू, समीर खान, सुभाष पटेल, राजा गंभीर, सत्यभान जेंडरे, विक्रम महिलांग, घनश्याम जांगड़े, हेमंत साहू, प्रताप मन्नाडे मौजूद थे।

संसदीय सचिव ने कहा कि गांवों में पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन विस्तार होने से ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी। पेयजल के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। खासकर महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढिय़ा सरकार बनी है। जिसकी वजह से किसानों, आदिवासियों, मजदूरों एवं समाज के गरीब तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार निर्णय ले रही है।
 


अन्य पोस्ट