महासमुन्द
पिथौरा, 22 अप्रैल। पुलिस ने क्षेत्र से चोरी के 2 मोटर सायकल के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जब्त मोटर सायकल की कीमत 50,000 रूपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पिथौरा को गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिलने के बाद ग्राम गड़बेड़ा पिथौरा में बबलू मानिकपुरी नामक व्यक्ति को चोरी की मोटर सायकल खपाने हेतु अपने घर मे रखी दुपहीया जपत की गई।आरोपी के बयान के अनुसार उसने पिथौरा एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बहुत सारी मोटर सायकल चोरी की है एवं अपने घर मे लुका छिपा कर रखी है।
पिथौरा पुलिस की टीम ने ग्राम गड़बेड़ा मे चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपी को पकडा , पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम बबलू मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष ग्राम गड़बेड़ा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का निवासी बताया। जिसके पास रखे मोटर साईकिल के बारे मे पूछताछ करने एवं मो0सा0 का कागजात दिखाने को कहा गया तो वह बहाने बनाते हुये गोलमोल जवाब देने लगा। जिसें थाना पिथौरा में लाकर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ की गई तो वह चोरी का मोटर सायकल रखना स्वीकार किया और उसके बेचने हेतु ग्राहक तलाश कराना बताया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर में 2 मोटर साईकिल मिला जिसके संबंध में उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे । आरोपी से पुलिस की टीम ने प्लेटिना मोटरसाइकिल 01 नग, पल्सर मोटरसाइकिल 1 नग कुल कीमती 50,000/- रूपये जप्त कर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द में धारा 41(1+4) के तहत कार्यवाही की गई है।