महासमुन्द

ट्रेन के सामने कूदने वाले युवक-युवती की हालत अभी भी गंभीर
22-Apr-2022 3:06 PM
ट्रेन के सामने कूदने वाले युवक-युवती की हालत अभी भी गंभीर

पुलिस जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल।
गुरूवार सुबह पिटियाझर से अरंड रेलवे ट्रैक के बीच आत्म हत्या की नीयत से रेल के सामने कूदने वाले युवक-युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पताल में जारी है। गुरूवार घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।

अभी तक आत्महत्या की कोशिश का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि रेलवे से सूचना मिली कि पिटियाझर व ग्राम अरंड के बीच पटरी  के बीच एक लडक़ा व एक लडक़ी महासमुंद की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूद गए। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। घटना स्थल पर ग्रामीण सहित आसपास के लोग एकत्र थे, जिन्होंने घटना के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया। इसके बाद दोनों की पहचान हुई।

घायल युवक व युवती के परिजनों को बुलाया गया। बहरहाल दोनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।


अन्य पोस्ट