महासमुन्द

साहू समाज ने मनाई भक्त माता कर्मा व भामाशाह की जयंती
21-Apr-2022 3:30 PM
साहू समाज ने मनाई भक्त माता कर्मा व भामाशाह की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल।
साहू समाज की ओर से बुधवार को भक्त माता कर्मा व भामाशाह जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ने सबसे पहले माता कर्मा के तैलचित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर पूजन किया। इसके पश्चात भामाशाह साहू के तैल चित्र पर भी चंदन वंदन माल्यार्पण पर पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर रेत से बनाई गई भक्त माता कर्मा की कलाकृति का अवलोकन किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहूए पूर्व लोकसभा सांसद मोतीलाल साहूए अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग धनेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य शामिल हुए। इसके पहले कर्मा जयंती एवं भामाशाह जयंती के अवसर पर साहू समाज ने शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के हाईस्कूल मैदान से निकली और नेहरू चौक, गांधी चौक, विठोबा चौक, अंबेडकर चौक होते हुए वापस हाईस्कूल पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई।
 


अन्य पोस्ट