महासमुन्द
रात सूनसान जगह पर बैठी रो रही लडक़ी को परिजनों तक पहुंचाया
21-Apr-2022 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 अप्रैल। खल्लारी क्षेत्र में सुनसान जगह पर बैठी युवती को डायल 112 की टीम ने अपने कब्जे में लेकर उसे उनके परिजनों तक पहुंचाया। युवती गरियाबंद जिले की है। पुलिस के मुताबिक डायल 112 को सूचना मिली कि खल्लारी के आसपास एक लडक़ी रात में सूनसान जगह में बैठ कर रो रही है।
इस पर टीम लडक़ी के पास पहुंची और पूछताछ की। इस दौरान लडक़ी ने बताया कि वह छुरा ब्लॉक जिला गरियाबंद क्षेत्र की रहने वाली है। जानकारी होने के बाद टीम ने उक्त गांव के कोटवार से चर्चा की। इसके बाद टीम ने रात में महिला स्टाफ के साथ लडक़ी को सुरक्षित घर पहुंचाया।
लडक़ी के पिता द्वारा बताया गया कि किसी बात से परेशान होकर सुबह से बिना बताए निकली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे