महासमुन्द
चेतन को संसदीय सचिव के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
21-Apr-2022 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अछोली निवासी दिव्यांग चेतन साहू को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। कल बुधवार को संसदीय सचिव निवास में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अछोली निवासी दिव्यांग चेतन साहू को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की।
इस दौरान दिव्यांग चेतन ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से वह बहुत खुश है और उसे आने.जाने में सहुलियत होगी। पैरों से 80 फीसदी विकलांग चेतन को पहले कहीं भी आने जाने में दिक्कतें होती थी। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए उन्होंने आवेदन दिया था। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल पर अंतत: उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिल गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे