महासमुन्द
कोडार जलाशय से छोड़ा निस्तारी के लिए पानी
20-Apr-2022 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल। महासमुंद कोडार जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़े हुए सात दिन हो गए हैं। अब तक राइट केनाल में बह रहे पानी से करीब सात से आठ गांव के करीब 18 तालाब भर गए हैं और 22 तालाबों तक पानी पहुंच रहा है।
लेफ्ट केनाल से भी पानी तालाबों तक पहुंच रहा है। हालांकि इस एरिया का तालाब धीर-धीरे भर रहा है। इस बार भी 70-80 गांव के करीब 100 तालाबों को निस्तारी के लिए भरने का लक्ष्य रखा गया है। कोडार से प्रतिदिन 120 क्यूसेस पानी छोड़ा जा रहा है। अभी कोडार में आठ फ ीट पानी शेष रह गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे