महासमुन्द

भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा आयोजित
19-Apr-2022 4:38 PM
भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा आयोजित

महासमुंद, 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत कल सोमवार को नगर पंचायत तुमगांव के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा तुमगांव-सिरपुर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राकेश चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, जिला मंत्री पवन पटेल एवं मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान सफाई कर्मियों का श्रीफल एवं शॉल के साथ सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज खान, राहुल नायक, उमेश नायक, सत्यनारायण साहू, शांति चौहान, गौरी दास, नान बाई, उर्वशी दास, संतो बाई, गुरबारू सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट