महासमुन्द

गुरू की तलवार पहुंची महासमुंद, संगत निहाल
19-Apr-2022 4:04 PM
गुरू की तलवार पहुंची महासमुंद, संगत निहाल

गुरू तेग बहादुर के प्रकाशपर्व पर सिख समाज ने निकाली संदेश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अप्रैल।
सिख समाज के 9वें गुरु गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर सिख समाज छत्तीसगढ़ की ओर से संदेश यात्रा निकाली गई। संदेश यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए कल सोमवार को महासमुंद पहुंची। संदेश यात्रा में विशेष रूप से गुरु तेग बहादुर के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई है। इसमें गुरुजी की तलवार, उनके वस्त्र और इंग्लैंड से मंगवाई गई श्रीगुरू ग्रंथ साहिबजी के विश्व का सबसे छोटा स्वरूप गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड दर्शन के लिए रखा गया था। उक्त संदेश यात्रा झलप, तुमगांव होते हुए महासमुंद पहुंची। यहां पंज प्यारे एवं गुरू ग्रंथ साहिब की अगुवाई सिख यूथ विंग एवं लेडिस यूथ विंग ने की।

इस दौरान बाइक व स्कूटी रैली बेमचा से निकाली गई। रैली ने पूरे संदेश यात्रा की अगुआई की और अंबेडकर चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंची। यहां से पैदल गुरुद्वारा साहिब नगर कीर्तन निकला। जगह-जगह संदेश यात्रा का किया गया। सिख समुदाय के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी संदेश यात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने भी संदेश यात्रा का स्वागत किया।


अन्य पोस्ट