महासमुन्द
संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य का शुभांरभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अप्रैल। ग्राम लोहारडीह और बंजारी के बीच कोडार नाला में तीन करोड़ 19 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 19 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग ग्रामीण कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेकर स्वीकृति दिलाई गई।
सोमवार को बंजारी में पुल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेलए जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सरपंच अन्नू चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, विजय बांधे, केके साहू, शिव यादव, माणिक साहूए थानु साहूए कीर्ति बघेलए देवेन्द्र चंद्राकरए आवेज खानए लता कैलाश चंद्राकरए नरेंद्र चंद्राकर मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पुल निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों को बधाई देते कहा कि कुछ महीने में यहाँ उच्चस्तरीय पुल बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पुल निर्माण होने से आवागमन में सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्र में द्रुत गति से सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ है। किसानों की आय बढ़ाने हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। किसानों का धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य खरीदी करने के साथ ही कर्जमाफी करके राहत प्रदान की।