महासमुन्द

बेटी की हत्या, फरार पिता गिरफ्तार
18-Apr-2022 9:21 PM
बेटी की हत्या, फरार पिता गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अप्रैल।
बेटी की टंगिया से हत्या कर फरार आरोपी पिता को पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक़ थाना सरायपाली के निरीक्षक आशीष वासनिक को अमरकोट के कोटवार से सूचना मिली कि अमरकोट में सरस्वती नाम की लडक़ी को उसके पिता अनंत राम भोई ने टंगिया से मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सरस्वती रात में अपने परिवार के साथ खाना खाकर परछी में सोई थी। आज सुबह करीब 5 बजे सरस्वती के चीखने की आवाज आई तो उठकर उसके भाई ने देखा कि पिता अनंतराम भोई (45) के हाथ में टंगिया था। पिता उसकी बहन सरस्वती के गले व चेहरे में वार कर रहा है। भाई ने अपने पिता के हाथ से टंगिया छीना तथा मां को बताया।

मां कमला ने भी देखा कि सरस्वती खून से लथपथ है।  हिला डुला कर देखा तो सरस्वती मृत थी। इसके बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया।

थाना सरायपाली स्टाफ द्वारा अमरकोट में घेराबंदी कर उसको पकड़ा लिया गया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है। आरोपी के घर के कमरे से एक टंगिया बरामद किया है।

उक्त कार्रवाई में एएसआई तिलक सिंह ठाकुर, ललित पटेल, मानवेंद्र ढढी, योगेंद्र बंजारे, कमल जांगड़े, ओमप्रकाश टंडन, अमित जयसवाल व थाना स्टाफ का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट