महासमुन्द

दसवीं-बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, अब सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में
18-Apr-2022 6:14 PM
दसवीं-बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, अब सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 अप्रैल। सीजी बोर्ड की कक्षा दसवीं व बारहवीं के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। उत्तरपुस्तिका पुलिस की सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रुम में रखा गया है। माशिमं के निर्देश के बाद मूल्यांकन किए गए उत्तरपुस्तिकाओं को भेजा जाएगा। दो चरणों में मूल्यांकन के लिए यहां 81817 उत्तरपुस्तिका आई थीं। इससे 400 शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर समय से पहले पूर्व कर लिया गया है।

वहीं अन्य जिलों में भी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूर्ण हो गया है, क्योंकि 17 अप्रैल तक सभी जिलों में मूल्यांकन पूरा करने का गाइडलाइन माशिमं ने दिया गया था। मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि 15 मई के पूर्व परीक्षा परिणाम माशिमं घोषित करेगा। हालांकि इसके संबंध में दिशा-निर्देश नहीं आया है। समन्वयक केंद्र से माशिमं भेजने के लिए करीब 5 से 10 दिन लगेंगे। मूल्यांकन के संबंध में समन्वयक केंद्र प्रभारी हेमेंन्द्र आचार्य ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है।

सीजी बोर्ड की परीक्षा दो साल बाद केंद्रों में बैठकर हुई। अब परिणाम का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार हुए परीक्षा में 40 प्रतिशत कोर्स से ही प्रश्न पूछे गए थे, जिसके चलते छात्रों के चेहरे में मुस्कान थी। हालांकि लिखने की स्पीड इस साल बच्चों में कम थी तो वहीं मात्राओं में भी गलतियां होना बता रहे हैं।

उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल जिला समन्वयक केंद्र है। यहां उत्तरपुस्तिकाओं को गोपनीय ढंग से मूल्यांकन होता है। समन्वयक केंद्र प्रभारी की मानें तो मूल्यांकन के लिए दो खेप में उत्तरपुस्तिकाएं भेजी गई थी। पहली खेप में 25 मार्च को आई थी। इसमें हाई व हायर सेकेंडरी की कुल 67640 उत्तरपुस्तिका थी। इसमें कक्षा दसवीं की 39985 व कक्षा बारहवीं की 27655 उत्तरपुस्तिकाएं शामिल थी। 28 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था।

बीते 10 अप्रैल तक पहले खेप का मूल्यांकन पूरा करना था, जो समय पर पूरा हुआ। इसके बाद 4 अप्रैल को दूसरी खेप पहुंची थी। इसमें 14197 कॉपी आई मूल्यांकन के लिए थी। इसमें कक्षा दसवीं की 6214 व कक्षा बारहवीं की 7983 उत्तरपुस्तिकाएं थी। इसका मूल्यांकन 17 अप्रैल तक पूरा करना थाए वो पूरा हो गया।

बताया जा रहा है कि मूल्यांकन के बाद परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं के आधार पर दी गई सहित अन्य गोपनीय सामग्रियों को बोर्ड के पास भेजने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल तक है। अब तक दो बार सूची माशिमं को भेजी जा चुकी है। 18 तारीख को एक साथ गोपनीय सामग्री भेजी जाएगी।

 


अन्य पोस्ट