महासमुन्द
गुरुतेगबहादुर सिंह का प्रकाश उत्सव, नगर प्रवेश पर किया स्वागत
18-Apr-2022 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 18 अप्रैल। गुरुतेगबहादुर सिंह जी के 400 वे प्रकाश उत्सव के अवसर पर राजधानी से निकाली गई सन्देश यात्रा रविवार को नगर पहुंची। नगर प्रवेश पर यात्रा का आतिशी स्वागत किया गया। रविवार की शाम कोई 6 बजे गुरुतेग बहादुर सन्देश यात्रा नगर पहुंची। इसके पूर्व नगर के दर्जनों यूआओ ने टप्पा स्थित गुरुद्वारा से थाना चौक तक दुपहिया रैली के साथ संदेश यात्रा थाना चौक तक लायी गयी। यहां से पंज प्यारो की अगुआई में यात्रा स्थानीय गुरुतेगबहादुर धर्मशाला पहुंची। यहां जलपान के बाद नगर कीर्तन के साथ यात्रा को गार्डन चौक तक ले जाया गया। जहां से सैकड़ो नगर जनों की उपस्थिति में यात्रा को पूरे सम्मान के साथ खरियार रोड के लिए रवाना किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे