महासमुन्द
खेत में मिली लाश की पीएम रिपोर्ट आई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अप्रैल। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित ग्राम कांशीपाली के एक खेत के पैरावट में मिली महिला की जली लाश की शिनाख्ती तो अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपाोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है, जलाने से पहले उसकी गला दबाकर मौत हुई है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की पहचान में जुटी हुई है। सोशल मीडिया सहित अन्य तरीकों से की महिला के पहचान की कोशिशएं जारी है।
सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि 11 अप्रैल दोपहर ग्राम कांशापाली में एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम कराया था। आसपास गांव में मृत महिला की पहचान कराई गई, लेकिन पहचान नहीं हुई। प्रथम दृष्टया हत्या लग रहा था, लेकिन पीएम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ था। अब पीएम रिपोर्ट प्राप्त हो गया है। इसमें पता चला है कि हत्यारे ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या किया। इसके बाद महिला की पहचान न हो सके इसलिए उसके शव को सराईपाली सरसींवा रोड स्थित रूकमण निषाद के खेत में रखे पैरावट में रखकर जला दिया। इससे महिला 100 प्रतिशत जल गई। वर्तमान में उसकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है।
मालूम हो कि ग्राम कांशीपाली में 11 अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो महिला की जली लाश देखी। इसके बाद गांव के कोटवार गनेश्वर चौहान को इसकी सूचना दी गई। कोटवार ने दोपहर तीन बजे सरायपाली पुलिस को दी। जब से लाश मिली है तब से आसपास गांव सहित जिले से लगे थानों में गुम इंसान की जांच की जा रही है। उनके परिजनों को उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के पास सारंगढ, रायगढ़ व ओडिशा क्षेत्र के लोग भी आए थे, लेकिन उसकी पहचान नहीं कर पाए।