महासमुन्द
देशी महुआ शराब बरामद
18-Apr-2022 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 अप्रैल। बागबाहरा चंडी डोंगरी के पास ग्राम हरनादादर निवासी रोहित बघेल 30 वर्ष के कब्जे से पुलिस ने 12 लीटर 500 एमएल देशी महुआ शराब कीमती 2500 रुपए, एक नग गैस की सिलेंण्डर, एक नग लोहे का चूल्हा, दो नग जर्मन की गंजी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी महुआ शराब बना रहा है। जिस पर टीम बागबाहरा के चंडी डोंगरी पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे