महासमुन्द

क्रिश्चियन समाज नेे हर्षोल्लास से मनाया ईस्टर पर्व
18-Apr-2022 3:20 PM
क्रिश्चियन समाज नेे हर्षोल्लास से मनाया ईस्टर पर्व

विशेष आराधना में शामिल हुए नगर के प्रथम नागरिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अप्रैल।
तुमगांव रोड स्थित सेंट पीटर्स चर्च में ईस्टर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर चर्च में विशेष आराधना की गई। वहीं ईसाई समुदाय के लिए ईस्टर ईसा मसीह के पुनरुत्थान द्वारा जीवित होने के कारण खुशियों और आशा का दिन है। सीएनआई चर्च के रेव्ह. शैलेश लुका सालोमन ने प्रार्थना में बाइबल का मुख्य पाठ पढ़ा। ईस्टर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर चर्च पहुंच कर प्रार्थना में शामिल हुए।
प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्ह. शैलेश लुका सालोमन ने ईस्टर की आराधना की गई। बाइबल के सभी पाठों के वाचन के बाद पास्टर ने ईस्टर का संदेश दिया।

इस अवसरपर उन्होंने कहा कि बाइबल के अनुसार ईस्टर की रात को यीशु ने अपने मृत्यु की जंजीर को तोड़ा और कब्र से विजय पाकर यह खुशी की खबर दी कि वे जीवितों और मृतकों के मसीहा है। उन्होंने कहा प्रभु यीशु ने पुनर्जन्म गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु को सूली पर लटकाने के दो दिन बाद संडे को फिर से प्रभु यीशु ने पुनर्जन्म लिया था। इसी दिन को ईस्टर संडे कहा जाता है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग खुशी के रूप में मनाते हैं। चर्च में प्रभु यीशु की प्रार्थना के साथ एक गीत भी प्रस्तुत किया गया।

ईस्टर पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, पूर्व पार्षद कपिल साहू इस विशेष आराधना में शामिल हुए। इस दौरान पास्टर ने पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद के लिए प्रभु यीशु मसीह से क्षेत्र के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका हो इसके लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने समस्त कलिसिया के लोगों को ईस्टर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा प्रभु यीशु मसीह के वचन में चलकर क्रिश्चियन समाज दूसरों के प्रति प्रेम, उदारता और सेवाभाव रखते हैं। उन्होंने कहा प्रभु यीशु मसीह का संदेश लोगों के जीवन में त्याग और बलिदान देना सिखाता है।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा पूरी नगर पालिका परिषद सामाजिक कार्य के लिए वचनबद्ध है और जो भी कार्य हो उसे पूरा करने की हम सब की हर संभव कोशिश रहती है। चर्च कमेटी की मांग पर पालिका अध्यक्ष ने चर्च के जिर्णोद्धार में हर संभव मदद करने का भरोसा जताया।

चर्च कंपाउंड में लाइट की व्यवस्था करने के लिए पास्ट्रेट कमेटी के सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पहले समाजजनों ने प्राताकालीन कब्रिस्तान जाकर प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की आराधना की गई और समाजजनों ने अपने प्रियजनों का स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। साथ ही सभी एक दूसरे को ईस्टर की बधाई दी।

इस अवसर पर चर्च की सचिव अरणा तांडी, शाजल, सतीश सालोमन, सिरील सिद्दीकी, सतीश फ्रांसीस, बबिता सिंह, अजय भगत, शिखा बार्लो,किरण तिर्की,सुनीता बार्लो,खुशबू राम, सुशील रनवी सहित महिला और पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट